पीड़ित चंद्रमा का सबसे सरल उपाय :-
1) जातक ओम नमः शिवाय का जाप दिन भर करता रहे।
2) तथा नेगेटिव आदतों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
3) माता के साथ जोर से चिल्ला कर बात ना करें उन्हें डोमिनेट करने की कोशिश ना करें। अगर उनके साथ नहीं बनती तो कम बात करें किंतु उन्हें अपमानित ना करें।
4) आवश्यकता से अधिक पानी बर्बाद ना करें अगर पानी का नल टपक रहा है तो उसे ठीक करें।
5) घर के मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना करें।
6) चांदी का एक मोटा कड़ा राइट हैंड में जरूर पहने तथा मोती गले में या अंगूठी में अथवा कानों में आभूषण बनाकर पहने।
7) पूर्णिमा का उपवास रखना है। यह चंद्रमा से संबंधित हर दोष को समाप्त कर सकता है।
8) हर पूर्णिमा को दूध से अर्घ्य देना और उन्हें प्रणाम करना चंद्रमा को कमजोर होने से रोकता है। वह सकारात्मक सोच बना देता है। दूध के छींटे पैरों पर ना पड़े इस बात का ध्यान रखें इसलिए पात्र नीचे रख लें।
9) अपने घर के ड्राइंग रूम में एक पात्र में जल भरकर उस पर कोई ना कोई पुष्प को डालें। चाहे प्लास्टिक का ही हो वह जरूर रखें। ऐसा करने से भी मन प्रसन्न होता है।अर्थात चंद्रमा खुश होता है।
10) अपनी माता को रात्रि में अपने हाथों से दूध पिलाए।
11) रात्रि को आधी रात तक ना जागे। नींद नहीं आए तो मोबाइल (राहु से संबंधित) कोई भी चीजों को ना पकड़े।
12) 13 सोमवार संकल्प लेकर भोलेनाथ के मंदिर में जाकर शिवलिंग को कच्चे दूध से अभिषेक कराए। तथा उस दूध में जल बिल्कुल ना मिला हो ऐसा करने से चंद्रमा श्रेष्ठ फल देने लगते हैं।

Recent Comments