Select Page

मित्रों, तारीख 14 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि है।।

आज ही श्राद्ध आदि की अमावस्या भी है। आज चतुर्दशी तिथि में यदि श्राद्ध की अमावस्या मनाने…..

का योग हो तो ऐसे समय में पितृदोष की शान्ति कर्म करवाने से सम्पूर्ण रूप से लाभ होता ही है।।

ऐसे अवसर पर ग्रहदोषों की शांति कर्म आदि करवाया जाय, तो सफलता की गारंटी होती है।।

साथ ही स्वयं भी आज शिवलिंग के ऊपर पहले पञ्चामृत और बाद में शहद का लेपन अवश्य करें।।

इससे आपके जटिल-से-जटिल रोग सहज ही समाप्त हो जायेंगे। आज कुछ और इसी प्रकार के विशिष्ट…..

उपाय अपने और अपने परिवार के भले के लिए अवश्य ही करना चाहिए। जैसे किसी विशिष्ट मनोकामना……

की पूर्ति हेतु आज आँवले के जड़ में घी के दीपक में एक चुटकी हल्दी डालकर जला देवें। इससे बिटिया की……

शादी में विलम्ब हो रहा हो तो नहीं होगा अर्थात शीघ्र ही विवाह का योग बन जाएगा।।

आप सभी सनातनियों को “श्राद्ध की अमावस्या” की हार्दिक शुभकामनायें।।

मित्रों, तारीख 14 जून 2026 दिन रविवार को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।।

चतुर्दशी तिथि को शहद त्याज्य होता है। चतुर्दशी तिथि को एक क्रूरा तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं….

चतुर्दशी तिथि को उग्रा तिथि भी माना जाता है। यह चतुर्दशी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है।।

यह चतुर्दशी तिथि कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। इस चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान…..

शिवजी को बताया गया है। इसीलिये चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का ज्यादा-से-ज्यादा पूजन, अर्चन…..

एवं अभिषेक करना करवाना चाहिये। सामर्थ्य हो तो विशेषकर कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को विद्वान्……

वैदिक ब्राह्मणों से विधिवत भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाना चाहिये। आज चतुर्दशी तिथि में भगवान्…..

शिव का रुद्राभिषेक यदि शहद से किया करवाया जाय तो इससे मारकेश कि दशा भी शुभ फलदायिनी…….

बन जाती है। जातक के जीवन कि सभी बाधायें निवृत्त हो जाती है और जीवन में सभी सुखों कि……

प्राप्ति सजह ही हो जाती है।।

हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी), आज के वार, आज के नक्षत्र (नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी)…

आज के योग और आज के करण। आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखें।।

इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव ही सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो।।

ऐसी मेरी आप सभी आज के अधिष्ठात्री देवों/देवियों से हार्दिक प्रार्थना है।।

।।