Select Page

सास बहू के सम्बंध सुधारने के उपाय


1 – घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगायें । सास एवं बहू नित्य सुबह शाम इकट्ठा दीपक जलायें एवं शांति की कामना करें ।
astroshaliini.blogspot.com
2 -सास के कमरे में बहू की तस्वीर एवं बहू के कमरे में सास की तस्वीर इकट्ठे खिंचवाई हुई लगायें ।

3-प्रत्येक मंगलवार सास बहू मीठे का दान करें ।

4 -शनिवार को दोनो पीपल के वृक्ष में दीपक जलायें तथा सात परिक्रमा लगायें

5- अपनी रोटी में से रोटी निकाल कर सास बहू दोनो कुत्ते को खिलायें ।
www.astroshaliini.com
6- घर में गायत्री मंत्र सुने या बोले तथा बुधवार को पालक अवश्य दान करें ।

7- पक्षियों को सतनजा रोज खिलायें ।

8-गरीब स्त्रियों को साड़ी मेकअप का सामान तथा अन्य कोई घरेलू वस्तु अवश्य दान करें ।

9-बहू के कमरे में उत्तर पूर्व भाग में पारदर्शक पात्र में जल हमेशा भरा रहे ताकि सास बहू के बीच मधुर सम्बंध स्थापित रहें ।
astroshaliini.blogspot.com
10-यदि आपको सोमवार के दिन कोई सफेद चीज किसी स्त्री की ओर से उपहार में मिली हो, तो उस वस्तु को अवश्य ही संभाल कर रखें क्योंकि जब तक आपके पास वह चीज रहेगी तब तक आपको सास से प्रेम ही मिलेगा ।
astroshaliini.wordpress.com
11-यदि आपके साथ सास के अतिरिक्त परिवार का अन्य कोई व्यक्ति भी विरोध रखता हो, तो आप शनिवार को कीकर के वृक्ष में थोड़ा सा भोजन रखकर पूजन करें तथा जल अर्पित करें ।
A S T R O S H A L I I N I