Select Page

पेड़-पौधे न सिर्फ घर को आकर्षक बनाते हैं बल्कि हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। कई ऐसे पौधे भी है जो आपकी उन्नति में चार चांद भी लगाते हैं। अपने घर में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसे उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाएं या फिर घर के सामने भी लगा सकते हैं। पेड़ को घर के मुख्य द्वार पर कभी भी न लगाएं। घर में नीम, चंदन, नींबू, आम, आंवला, अनार आदि के पेड़-पौधे अपने घर में लगाए जा सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके आंगन में लगे पेड़ों की गिनती 2, 4, 6, 8… जैसे इवन नंबर्स में होनी चाहिए। ऑड नंबर्स मे नहीं।