Select Page

वार अनुसार पूजा एवं फूल

रविवार
रविवार को शुभ बनाने के लिए सुबह स्नान के बाद एक लोटा जल सूर्यदेव को अर्पित करें। इसके अलावा आप अपने साथ आक या कुटज के फूल रख सकते हैं, इससे आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

सोमवार
इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान होता है। शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित कर दिन की भक्तिमय शुरुआत की जा सकती है। इस दिन लैवेंडर के फूल अपने साथ रखें।

मंगलवार
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही आप लाल रंग के फूल अपने साथ रखें। जैसे लाल गुलहड़ या लाल गुलाब।

बुधवार
बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हरी चीजों का सेवन और दान करना शुभ होता है। इस दिन लिली के फूलों से घर सजाएं।

गुरुवार
इस दिन पीले वस्त्र पहनें, गुरुवार देव गुरु बृहस्पति का दिन होता है। इस दिन पीले वस्त्र पहने और पीला कनेर देवगुरु को अर्पित करें। पीले फूलों से घर सजाएं या साथ रखें।

शुक्रवार
शुक्रवार को करें लक्ष्मी पूजा, चढ़ाएं लाल गुलाब। लाल फूल चढ़ाने के बाद अपने साथ जामुनी या बैंगनी रंग के फूल रखें।

शनिवार
शनिवार के लिए काले फूल, नीला और काला रंग शनि को प्रिय होते हैं। शनि के दोषों से मुक्ति पाने के लिए काली वस्तुओं का दान करना चाहिए। साथ ही नीले रंग के फूल अपने साथ रखने चाहिए। आप नीले लाजवंती के फूल या मरून और काले गुलाब भी अपने साथ रख सकते हैं।
9910057645

9971553732
🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏