Select Page

देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 13 अप्रैल को शाम चार बजकर 57 मिनट पर होगा।12 साल बाद गुरु ग्रह अपनी ही राशि मीन में प्रवेश करेगा। ग्रहों का राशि में गोचर मानव जीवन को प्रभावित कर सकता है। मतलब 13 अप्रैल से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ कोनुकसान होगा।13 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने के साथ ही 29 जुलाई को गुरु मीन राशि में ही वक्री होंगे। आइए जानते हैं गुरु के मीन राशि में गोचर करने पर आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

मेष-
गुरु का मीन राशि में प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। जॉब में पद या प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का योग है। नया मकान खरीद सकते हैं। बिजनेस में उन्नति होगी, सुख एवं सुविधाओं में वृद्धि भी होगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 

बृषभ राशि-
बृषभ राशि वालों के लिए ये मौका किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपके आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।  प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। 

मिथुन राशि – 
मिथुन राशि वाले जातक गुरु ग्रह मे गोचर करने से अच्छे समाचार प्राप्त करेंगे। उन्हें नौकरी के साथ में सफलता मिल सकती है। कारोबार के क्षेत्र में धन प्राप्ति हो सकती है। खासकर जो लोग मीडिया से जुड़े हैं उन लोगों के लिए यह बेहद ही शानदार समय है।

कर्क राशि – 
कर्क राशि के जातकों को बता दें कि गुरु ग्रह का गोचर बेहद लाभकारी साबित होने वाला है, जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें बहुत जल्दी सफलता हासिल होगी। वहीं उनका भाग्य भी हर तरीके से उनका साथ देगा।

सिंह-
आपके लिए भी ये गोचर अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। उन्नति के कई नए रास्ते मिलेंगे। इस अवधि में वैवाहिक जीवन में किसी दूसरे की दखलअंदाजी रिश्तों में दरार पैदा कर सकती है। ऐसे में इसे लेकर सावधान रहें। 

कन्या-
बृहस्पति का गोचर लाभकारी साबित होगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। साथ ही दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत रहेगा। साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु,गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

धनु-
गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बना रहा है। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। शादी की बात बन सकती है। जॉब और बिजनेस में तरक्की का समय है। जीवन सुखमय रहेगा।

मकर
पहली मई से जीवन में बदलाव आना आरंभ होगा। लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। यदि प्रतियोगिता में बैठना है, सफलता मिलेगी। व्यापार और पेशेवर यात्राएं भी सफल रहेंगी। कुंभ-
इस गोचर के प्रभाव से आपको अचानक से लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले में इनको खास लाभ होगा। इस वक्‍त वाहन आदि चलाने में आपको खासा ध्‍यान देने की जरूरत है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस वक्‍त खास लाभ हो सकता है। 

मीन-
गुरु का मीन राशि में ही गोचर हो रहा है, इससे इस राशि के लोगों को लाभ मिलने वाला है। सबसे पहले आपके आय में इजाफा हो सकता है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन इससे उन्नति के रास्ते भी मिलेंगे। व्यय में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देना होगा। कर्ज आदि से राहत मिल सकती है।