Select Page

🕉️हरतालिका तीज 2022 : हरतालिका तीज क्यों है खास इस बार, ग्रहों की शुभ छाया में होगी पूजा, मिलेगा भगवान शिव का आशीष🕉️

🪦हर तालिका तीज 2022 : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन बालू के शिवलिंग बनाकर उसकी 8 प्रहर पूजा होती है या शुभ मुहूर्त में भी पूजा करते हैं। इस बार का हरतालिका तीज पर ग्रहों के शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में शिवजी की पूजा से मिलेगा उनका आशीर्वाद। इस बार 30 अगस्त 2022 को यह व्रत रखा जाएगा।

🚩तिथि :- तृतीया तिथि 29 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 अगस्त मंगलवार को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट रहेगी। उदयातिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा।

📿ग्रह संयोग :-

🚩1. रवियोग :- इस दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। दिनभर रवियोग रहेगा।

🚩2. स्वराशि के ग्रह :- इस दिन सूर्य सिंह में, बुध कन्या में, गुरु मीन में और शनि मकर में रहेगा।

🚩3. अन्य ग्रह :- इस दिन चंद्र कन्या में, केतु तुला में, राहु मेष में, मंगल वृषभ में और शुक्र कर्क में रहेगा।

हरतालिका तीज पूजा के शुभ मुहूर्त 2022-
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:33 से 12:24 तक।

विजयी मुहूर्त : दोपहर 02:05 से 02:56 तक।

अमृत काल मुहूर्त : शाम 05:38 से 07:17 तक।

गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:07 से 06:31 तक।

सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:19 से 07:27 तक।

निशीथ मुहूर्त : रात्रि 11:36 से 12:21 तक।

🕉️ हर हर महादेव