Select Page

गाय की सेवा से होते है लाभ
🍃🍁🍃🍁🍃🍁🍃🍁🍃🍂
प्राचीन समय में हर रोज घर में गौमूत्र का छिडक़ाव किया जाता था। आज भी इस परंपरा का पालन कई लोग करते हैं। घर में सुख और समृद्धि बनी रहे इसके लिए पुराने समय से कई परंपराएं प्रचलित हैं। इन परंपराओं का पालन जिन घरों में किया जाता है, वहां का वातावरण सकारात्मक और पवित्र बना रहता है। ऐसा करने पर घर का वातावरण शुभ और पवित्र बना रहता है। गौमूत्र छिडक़ने से होनेे वाले लाभ…
गौमूत्र से दूर होते हैं कई दोष
यदि हम नियमित रूप से गौमूत्र का छिडक़ाव करते हैं तो घर के वास्तु दोष कम हो सकते हैं। वास्तु दोष के कारण आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। यदि घर के आसपास कोई नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होगी तो वह भी निष्क्रिय हो सकती है।
www.astroshaliini.com

गौमूत्र के सेवन से दूर होते हैं कई रोग
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
आयुर्वेद के अनुसार गौमूत्र का नियमित सेवन कई बीमारियों को खत्म कर सकता है। बहुत सी बीमारियों में दवा के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। जो लोग नियमित रूप से थोड़े से गौमूत्र का भी सेवन करते हैं, उनकी रोगप्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। मौसम परिवर्तन के समय होने वाली कई बीमारियां दूर ही रहती हैं। शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।

astroshaliini.wordpress.com

घर में गौमूत्र छिडक़ने से मिलती है लक्ष्मी कृपा
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जिस घर में प्रतिदिन गौमूत्र का छिडक़ा जाता है, वहां देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। जिससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती है।

astroshaliini.blogspot.com

गाय की सेवा से प्रसन्न होते हैं देवी-देवता
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
गाय को पवित्र और पूजनीय माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस कारण कभी भी गाय का अनादर नहीं करना चाहिए। जो लोग गाय की सेवा करते हैं, उन्हें सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और पुण्य की बढ़ोतरी होती है। पुराने समय में तो अधिकांश लोग अपने-अपने घर में ही गाय को पालते थे, लेकिन आज काफी कम लोगों के घर में गाय होती है। जिन लोगों के यहां गाय नहीं है, वे नियमित रूप से किसी गौशाला में हरी घास का दान कर सकते हैं या अपनी इच्छा के अनुसार धन का दान कर सकते हैं। इस सेवा से भी गौमाता की कृपा प्राप्त होती है। गौसेवा का महत्व इस बात से भी प्रकट होता है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौमाता की सेवा की है।

www.astroshaliini.com

गौमूत्र की गंध से नष्ट होते हैं हानिकारक सूक्ष्म कीटाणु
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
घर के वातावरण में मौजूद कई प्रकार के हानिकारक सूक्ष्म कीटाणु गौमूत्र के प्रभाव से नष्ट हो जाते हैं। इससे परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होता है।

For paid consultation email ur dob to astroshalini1@gmail.com or whatsapp me 9910057645 or 9971553732